बायोकेमिस्ट्री

बायोकेमिस्ट्री में करियर की अपार संभावनाएं  :

बायोकेमिस्ट्री में करियर की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसकी वजह है देश में बढ़ता रिसर्च का फील्ड। मेडिसिन, मेडिकल साइंस, एग्रीकल्चर, फॉरेंसिक साइंस या फिर हमारा पर्यावरण, सब इस सब्जेक्ट के दायरे में हैं। बायोकेमेस्ट्री दरअसल बायॉलॉजिकल प्रोसेस के दौरान होने वाले केमिकल कॉम्बिनेशन और रिएक्शन का अध्ययन है। रिसर्च में रुचि रखने वालों के लिए इस फील्ड में अपार संभावनाएं हैं। बल्कि यूं कहें, हर रोज संभावनाएं बढ़ रही हैं। बेहतर बात तो यह है कि बायॉटेक्नोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी आदि की तरह इस सब्जेक्ट की पढ़ाई के लिए आपको ज्यादा भटकना भी नहीं पड़ता। तमाम जानीमानी यूनिवसिर्टीज में बायोकेमिस्ट्री का कोर्स उपलब्ध है।

करियर स्कोप :

बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स डिग्री लेकर बतौर ड्रग रिसर्चर, फॉरेंसिक साइंटिस्ट, बायोटेक्नोलॉजिस्ट, फूड टेक्नोलॉजिस्ट, रिसर्च का फील्ड और अन्य क्षेत्रों में जॉब उपलब्ध हैं। सैलरी भी अच्छी खासी मिल जाती है। करियर के शुरुआत में ही आप औसतन 20 से 25 हजार प्रति माह की नौकरी पा लेते हैं। जो रिसर्च फील्ड में नहीं जाना चाहते, वे नेट या पीएचडी की डिग्री हासिल कर टीचिंग के क्षेत्र में भी अपने करियर को आकार दे सकते हैं। टीचिंग के क्षेत्र में सिर्फ सामान्य कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ही नहीं, बायोकेमिस्ट्री के लिए मेडिकल, डेंटल या फिर एनिमल्स डॉक्टर्स वगैरह में भी काफी स्कोप है। सेल्स एंड मार्केटिंग में भी इस फील्ड की अपार संभावनाएं हैं।

योग्यता :

आमतौर पर चार सेमेस्टर या दो ईयर के इस प्रोग्राम में मास्टर्स डिग्री के लिए कम से कम केमिस्ट्री के साथ साइंस में ग्रैजुएशन की डिग्री जरूरी है। कई संस्थानों में पीजी करने के लिए ग्रैजुएशन भी बायोकेमिस्ट्री में होना चाहिए। वे छात्र जिन्होंने इंडस्ट्रियल माइक्रोबायॉलॉजी, बॉटनी, फिजियोलॉजी जैसे विषय से ग्रैजुएशन किया हो और ग्रैजुएशन में केमिस्ट्री की पढ़ाई की हो, कई यूनिवर्सिटियां उन्हें भी एमएससी बायोकेमिस्ट्री में ऐडमिशन के योग्य मानती हैं।

ऐडमिशन :

ऐडमिशन के लिए यूनिवर्सिटीज के अलग-अलग नियम हैं। कहीं सिर्फ नंबर बेसिस पर ऐडमिशन मिल जाता है तो कहीं टेस्ट की प्रक्रिया है। ग्रैजुएशन के मार्क्स के आधार पर ऐडमिशन देने में भी यूनिवर्सिटियों के अपने-अपने नियम हैं। कहीं कम से कम 50 फीसदी मार्क्स की जरूरत होती है, तो कहीं 55 और कहीं फर्स्ट क्लास। ज्यादा जानकारी अपने पसंद के संस्थान से ली जाती है। कई यूनिवर्सिटियों में ऐडमिशन प्रॉसेस जारी है।

इंस्टीट्यूट्स :

कोर्स: एम एस सी एडवांस बायोकेमिस्ट्री, एमएससी मेडिकल बायोकेमिस्ट्री

संस्थान: मदास यूनिवर्सिटी।

कोर्स: एम. एससी बायोकेमिस्ट्री

संस्थान: दिल्ली यूनिवर्सिटी।

कोर्स: एम. एससी मेडिकल बायोकेमिस्ट्री

संस्थान: जिपमर, पुडुचेरी।

कोर्स: एम. एससी बायोकेमिस्ट्री

संस्थान: प्रवरा रूरल यूनिवर्सिटी, अहमदनगर (महाराष्ट्र)।

संस्थान: साइंस कॉलेज, पटना।

संस्थान: हैदराबाद यूनिवर्सिटी।

संस्थान: एम्स, नई दिल्ली।

संस्थान: कालीकट यूनिवर्सिटी।

संस्थान: जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर।

संस्थान: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी।

संस्थान: चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, हिसार।

संस्थान: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर।

संस्थान: गोवा यूनिवर्सिटी।

संस्थान: आंध्रा यूनिवर्सिटी।

संस्थान: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी।

Published by Deepakrd Ram

Hello! My name deepak ram and I’m a blogger. I share my experience of my life.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started