Automobile Engineering में करियर

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग क्या है ?

कई छात्र अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रहते है. और ये चिंता तब ज्यादा बढ़ती है. जब आप 12th की परीक्षाएं दे चुके होते है. बोर्ड की परीक्षाएं देने के बाद विद्यार्थियों के दिमाग में एक प्रश्न होता है. कि हम कौन सा कोर्स या कौन से फील्ड में जाये. कौन सा फील्ड हमारे लिए बेहतर होगा. कई विद्यार्थी मेडिकल में, तो कई पुलिस में या तो इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने की सोचते है. परन्तु विद्यार्थियों को फील्ड की सही और पूरी जानकारी ना होने पर, वे कुछ ऐसे फील्ड को चुन लेते है. जिस फील्ड में उनकी बिलकुल भी रुचि न हों. तथा वह इस फील्ड में अपना करियर नही बना पाते. इसलिए आप वही फील्ड चुने, जिसमे आपको रुचि अथार्थ इंटरेस्ट हो.

यदि आप ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में अपना कैरियर बनना चाहते है. तो आपको इस फील्ड से सम्बंधित जानकारी होनी आवश्यक है. इसलिए यहाँ पर आपको ऑटोमोबाइल फील्ड से जुडी वे सभी सूचनाएं दी जा रही है. जिससे आप खुद ही वह फील्ड चुन सके. जो आपके लिए हो बेहतर.

ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स कौन होते है ?

ऑटोमोबाइल इंजीनियर, कार, स्कूटर, बाइक, ऑटो, ट्रेक्टर, या किसी अन्य वाहन के नए डिजाइन को डेवलप करने का कार्य करते हैं। ऑटोमोबाइल इंजीनियर को आमतौर पर ऑटो डिजाइनर भी कहा जाता है. अथार्थ ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स, किसी भी वाहन के संकल्पना स्टेज (Concept Stage) से लेकर प्रोडक्शन स्टेज तक शामिल होते हैं. ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स तीन प्रकार के होते है – प्रोडक्ट या डिजाइन इंजीनियर्स, डेवलपमेंट इंजीनियर्स और मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियर्स. ऑटोमोबाइल फील्ड में डिजाइन इंजीनियर्स, वे इंजीनियर होते है. जो ऑटोमोबाइल्स के कम्पोनेंट, सिस्टम्स की डिजाइनिंग व टेस्टिंग करते हैं। वे हर एक कम्पोनेंट को डिजाइन व टेस्ट करते हैं, जिससे वे जरुरत पड़ने पर बिना किसी रूकावट के काम आ सके।

डेवलपमेंट इंजीनियर्स वे इंजीनियर होते है. जो ऑटोमोबाइल्स के सभी पार्ट्स को जोड़ते है. तथा मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियर्स, ऑटोमोबाइल के सभी भागो को जोड़ कर किसी भी वाहन को पूरा तैयार करते हैं।

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग फील्ड के अंतर्गत आने वाले कुछ विषय जैसे विद्युत मोशन (Electrical Motion), इलेक्ट्रिक सिस्टम, कंट्रोल सिस्टम, तरल यांत्रिकी (Fluid Mechanics), आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (Supply chain management,), कम्प्यूटर एडेड डिजाइन (computer Aided Design), ऊष्मा (Thermodynamics), वायुगतिकी (Ayrodaynamics), आदि विषय शामिल है.

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग शैक्षिक योग्यताएं :

यदि आप एक कुशल ऑटोमोबाइल इंजीनियर बनना चाहते है. तो आपके लिए ऑटोमोबाइल इंजीनियरी में डिप्लोमा से लेकर पीएचडी तक के कोर्स उपलब्ध हैं। जो भी विद्यार्थी इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते है. वे ऑटोमोबाइल इंजीनियरी में डिप्लोमा / बी ई या बी.टेक. कोर्स कर सकते है. यदि आप अभी मैकेनिकल इंजीनियरिंग से  बी ई या बी.टेक. कोर्स कर रहे है. तो भी आप ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में अपना करियर बना सकते है. इसके लिए आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग से  बी ई या बी.टेक. कोर्स करने के पश्चात ऑटोमोबाइल इंजीनियरी से एम.टेक कर सकते हैं।

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग कोर्स

  1. BE Automobile Engineering
  2. B.Tech Automobile Engineering
  3. Certificate Program in Automobile Engineering
  4. Diploma in Automobile Engineering
  5. PG Diploma in Automobile Engineering

इंडिया के बेस्ट ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग संस्थान

  1.  IIT Delhi
  2. IIT Roorkee
  3. Sathyabama University Chennai
  4. Manipal Institute of Technology Manipal
  5. Hindustan Institute of Engineering Technology Chennai
  6. Madras Institute of Technology Chennai
  7. P.S.G. College of Technology Coimbato
  8. SCMS School of Engineering and Technology (SSET), Cochin
  9. Veermata Jijabai Technological Institute (VJTI), Mumbai
  10. SRM University, Chennai
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर

यदि आप ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा / बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E) / या बीटेक कर रहे है. तो आप अपने करियर को लेकर बिलकुल भी चिंतित ना हो. ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में आपके लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध है.  इस फील्ड में आप डिजाइनिंग, प्रोडक्शन, रिसर्च और विकास कार्यो में लगे विभागों  (Departments) में भी रोजगार पा सकते हैं। भारत में, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री काफी तेजी से ‍उन्नति कर रही है। इसलिए इस क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए करियर अवसर की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग फील्ड में वे कंपनियां आती है. जो बाइक, कार, स्कूटर, ट्रक, ट्रेक्टर, बस, ऑटो, आदि का निर्माण करती है. इस फील्ड के लिए कुछ मुख्य कंपनियों में  टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, हिन्दुस्तान मोटर्स, मारुति, ऑडी, रेनौल्ट और बीएमडब्ल्यू, टोयटा, होंडा, स्कोडा, महिन्द्रा आदि कंपनियां शामिल है।

ऑटोमोबाइल इंजीनियर के लिए वेतन 

इस क्षेत्र के लिए मासिक वेतन विद्यार्थी की योग्यता, अनुभव तथा उस कंपनी की अवस्था पर निर्भर करता है जहाँ विद्यार्थी रोजगार कर रहा है. परन्तु शुरुआत (Starting) में किसी भी फ्रेशर ऑटोमोबाइल इंजीनियर को 15,000 – 20,000 रुपया मासिक वेतन मिल सकता है. जैसे जैसे विद्यार्थी का इस क्षेत्र मे अनुभव (experience) बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे आपके मासिक वेतन (monthly salary) में भी बढ़ोतरी (Growth) होती रहती है.

Published by Deepakrd Ram

Hello! My name deepak ram and I’m a blogger. I share my experience of my life.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started