Travel and Tourism में करियर की बहार

घूमना- फिरना तो तकरीबन हर इंसान को अच्छा लगता है, लेकिन दुनियाभर में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इसके दीवाने होते हैं। जी हां, यानी उन लोगों में दुनिया भर में घूमना, हर जगह की रीति- रिवाजों को जानना, वहां के इतिहास से परिचित होना जैसे शौक होते हैं। ऐसे में अगर आप को भी ये शौक है, तो आप अपने इस शौक को अपने करियर में तब्दील कर सकते हैं। ट्रैवल एंड टूरिज्म आपके करियर का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वैसे भी ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री का दायरा हाल के सालों में तेजी से बढ़ा है। देखते ही देखते ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री दुनियाभर का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र बन गया है।

भारत में ट्रैवल एंड टूरिज्म

ट्रैवल प्रोफेशनल्स की मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत में भी पिछले कुछ सालों से पर्यटन क्षेत्र में तेजी देखने को मिल रही है। इनक्रेडिबल इंडिया कैंपेन के जरिए भारत को सैलानियों को आकर्षित करने में मदद मिल रही है। यही नहीं, पहले की तुलना में अब तो इंडियन भी खूब विदेशों के सैर-सपाटा कर रहे हैं। जिससे यहां रोजगार के नए – नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। शायद यही वजह है कि भारत के युवा भी अब ट्रैवल एंड टूरिज्म में अपना करियर बनाने की चाह रखते हैं। भला चाहे भी क्यों ना आखिरकार ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री पैसों के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री को पैसे वाली इंडस्ट्री कहा जाता है, क्योंकि इसमें जॉब करने वालो का सैलरी पैकेज भी काफी अच्छा होता है। तो चलिए जानते हैं ट्रैवल एंड टूरिज्म में करियर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां।

क्या है टूरिज्म में करियर का मतलब

टूरिज्म यानी कि घूमना-फिरना। चाहे वो मनोरंजन के लिए हो या फिर बिजनेस के लिए। अगर करियर में टूरिज्म की बात की जाए तो टूरिज्म एक ऐसा उद्योग है, जो एक बेहतर करियर के बहुत सारे अवसर प्रदान करती है। टूरिज्म यानी पर्यटन उद्योग को विशेष रुप से पांच करियर क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है- आवास, भोजन और पेय सेवाएं, आराम और मनोरंजन, परिवहन और यात्रा सेवाएं। टूरिज्म से जुड़ना दिलचस्प और चुनौतिपूर्ण दोनों है।

टूरिज्म के लिए कोर्सेज

बदलते दौर के साथ अब पढ़ाई, करियर, नौकरी जैसे क्षेत्रों में भी काफी बदलाव आ चुका है। अब आपको सिर्फ लिमेटेड डिग्री से बंध कर रहने की जरुरत नहीं होती। आप अपने शौक के अनुसार भी अपना करियर ऑप्शन चुन सकते हैं, उससे संबंधित पढ़ाई कर सकते हैं और उसी क्षेत्र में नौकरी भी पा सकते हैं। ऐसे ही ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री में भी है। इस इंडस्ट्री में भी करियर बनाने के लिए आपको डिप्लोमा और डिग्री जैसे कोर्सेज के कई विकल्प मिल जाएंगे।

डिप्लोमा कोर्सेज

डिप्लोमा इन ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री मैनेजमेंट

डिप्लोमा इन टूरिज्म मैनेजमेंट

डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड डेस्टिनेशन

सर्टिफिकेट कोर्स

फाउंडेशन एंड कंसल्टेंट कोर्स इन टूरिज्म लैंग्वेज

बेसिक कोर्स इन टूर ऑपरेशन मैनेजमेंट

बेसिक कोर्स इन एयर एंड सी कार्गो सर्विस मैनेजमेंट

बेसिक कोर्स इन ट्रैवल फेयर एंड टिकटिंग

बेसिक कोर्स इन कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सिस्टम

बेसिक कोर्स इन डॉमेस्टिक इंटरनैशनल टिकटिंग एंड एयरलाइंस विद कंप्यूटर

सर्टिफिकेट कोर्स ऑन एयरलाइंस टिकटिंग एंड टूर प्लानिंग

डिग्री कोर्स (ग्रेजुएट)

ग्रेजुएट इंटिग्रेटेड कोर्स इन टूरिज्म

बैचलर इन टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन

बैचलर ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट

बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट

पीजी कोर्स (मास्टर डिग्री)

मास्‍टर इन टूरिज्‍म

पीजी डिप्‍लोमा इन ट्रैवल मैनेजमेंट

पीजी सटिर्फिकेट कोर्स इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट

योग्यताएं

ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री के डिप्लोमा,डिग्री समेत कई कोर्सेज में आप १२वीं के बाद प्रवेश ले सकते हैं। वहीं मास्टर्स के लिए आपका ग्रेजुएट होना जरूरी होता है। इस कोर्स के लिए किसी भी स्ट्रीम के छात्र अपना आवेदन कर सकते हैं। देश के कई मैनेजमेंट स्कूलों के टूरिज्म कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए युवाओं को कैट-मैट की परीक्षा भी देनी पड़ती है।

स्किल्स

ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए आपने में कुछ स्किल्स का होना भी बहुत जरूरी है। साथ ही कुछ स्किल ऐसे भी हैं, जिसके होने से आपको वरीयता दी जाती है।

  • बेहतर कम्युनिकेशन स्किल
  • कस्टम सर्विस स्किल्स
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स
  • डिसिजन मेकिंग स्किल्स
  • फॉरेन लैंग्वेज नॉलेज
  • ज्योग्राफी नॉलेज
  • एडवेंचरस नेचर
  • देश और दुनिया की संस्कृति और रीति-रिवाजों से जुड़ाव होना

टूरिज्म में रोजगार के विकल्प 

इस इंडस्ट्री में आप सरकारी, प्राइवेट और मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के अवसर तलाश कर सकते हैं। होटल्स, एयरलाइंस, रेलवे, ट्रैवल्स मैनेजमेंट कंपनियां जैसे कई क्षेत्र हैं जहां आप अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इन सब के अलावे आप अपना बिजनेस भी कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ प्रमुख फील्ड के नाम, जिसे आप अपने करियर के रुप में चुन सकते हैं।

  • टूर ऑपरेटर्स
  • ट्रैवल एजेंट
  • टूर प्लानर्स
  • टूर गाइडेंस
  • सेल्स एंड मार्केटिंग स्टॉफ
  • ट्रैवल मैनेजर
  • फूड एंड बेवरेज सर्विस
  • एग्जीक्यूटिव सेफ
  • पीआर मैनेजर
  • एयर होस्टेस

इन सब के अलावे टैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री में और भी बहुत से ऐसे करियर ऑप्शन मौजूद हैं, जो आपको एक सुनहरा भविष्य दे सकते हैं।

प्रमुख संस्थान

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म ऐंड ट्रेवॅल मैनेजमेंट, नई दिल्ली
  • भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली
  • बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी
  • आंध्र यूनिवर्सिटी, विशाखापट्टनम
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी, यूपी
  • इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर
  • जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर
  • मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु
  • तेजपुर यूनिवर्सिटी, असम
  • हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश

Published by Deepakrd Ram

Hello! My name deepak ram and I’m a blogger. I share my experience of my life.

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free