पायलट बनने की योग्यता , कोर्स, कोर्स की अवधि और पायलट बनने में खर्च होने वाली राशि :
हर बच्चे का सपना होता है कि काश वो असमान में उड़ सके I ये सपने पूरा करने के दो तरीके है या तो हवाई जहाज का टिकेट खरीद कर उसमे सवारी की जाये या फिर खुद से प्लेन उड़ाया जाए I जो लोग चाहते है की प्लेन उडाये उन्हें पायलट बनना पड़ता है I पायलट बनने से न सिर्फ उड़ने का सपना पूरा होता है बल्कि आप उसे अपना प्रोफेशन बना कर अच्छी खासी सैलरी भी पा सकते है I आज हम इसी पे बात करेंगे कि पायलट कैसे बना जाये ?
इंडिया में पायलट दो तरह से बन सकते है I पहला सिविल एविएशन, जिसमे कमर्शियल पायलट बना जा सकता है और दूसरा तरीका होता है इंडियन डिफेन्स फोर्सेज , जिसमे पायलट बनने के लिए पहले एयर फ़ोर्स में भर्ती होना पड़ता है और वो पायलट भारतीय सेना के लिए काम करते है I आज हम कमर्शियल पायलट कैसे बने इस विषय में बात करेंगे I
कमर्शियल पायलट क्या होता है ?
कमर्शियल पायलट किसी एयरलाइन्स के लिए खास प्लेन उड़ाता है जिसके लिए उसे इंडियन अथॉरिटी से कमर्शियल पायलट सर्टिफिकेट मिलता है I उदाहरण के लिए एयर इंडिया , इंडिगो , जेट एयरवेज जैसे इंडियन एयरलाइन्स में जो पायलट चलाते है वो सब कमर्शियल पायलट होते है I एक कमर्शियल पायलट जब प्लेन में होता है तो उसमे सेकड़ो लोगों के जान की जिम्मेदारी होती है I उसका काम उन लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक तेजी से सुरछित पहुचाना होता है I
पायलट बनने के लिए कोण से सब्जेक्ट्स में पढाई करनी चाहिए ?
एविएशन को करियर बनाने के लिए आपको बारहवीं की परीक्छा साइंस स्ट्रीम से पास करनी होती है I ग्यारहवीं में फिजिक्स , मैथ और केमिस्ट्री लेना जरुरी है I पायलट ट्रेनिंग कोर्स में ऐडमिशन लेने के लिए आपको एक एंट्रेंस टेस्ट पास करना होता है जिसमे एक लिखित टेस्ट , मेडिकल एग्जामिनेशन और एक इंटरव्यू होता है I एक बात आपको ध्यान रखनी होगी कि पायलट बनने के लिए कोर्स में दाखिला लेने के लिए आपको बारहवीं में कम से कम 50% अंक होने जरुरी है I
भारत में कमर्शियल पायलट बनने के लिए आपको क्या क्या करनी होगी वो सारी जानकारी नीचे दी गयी है :
स्टेप 1 : फ्लाईंग स्कूल में ऐडमिशन लेकर बीएससी करे
पायलट कोर्स करने के लिए सबसे पहले आपको फ्लाइंग स्कूल में ऐडमिशन लेना होगा I जिसके लिए आपको रिटेन टेस्ट के साथ नीचे दिए गए चरण से गुजरना होगा I
- रिटेन टेस्ट : सबसे पहले आपका रिटेन टेस्ट होगा जिसमे मैथ , केमिस्ट्री और फिजिक्स से जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे I टेस्ट में बारहवीं क्लास तक के रीजनिंग प्रश्न भी होंगे I
- पायलट एप्टीट्यूद टेस्ट : इस टेस्ट में आपके मौसम विज्ञानं, एयर नेविगेशन , हवाई जहाज से जुड़े सवाल आपसे पूछे जायेंगे I
- इंटरव्यू और मेडिकल : जो स्टूडेंट्स रिटेन टेस्ट में पास हो जायेंगे, उसके बाद उनके पर्सनल इंटरव्यू होगा और मेडिकल होगा जो भारत सिविल एविएशन के डायरेक्टरेट जनरल द्वारा लिया जायेगा I
स्टेप 2 : स्टूडेंट पायलट लाइसेंस प्राप्त करे
बीएससी करने के बाद आपको स्टूडेंट लाइसेंस लेना होता है जिसके लिए आपको एक एंट्रेंस एग्जामिनेशन देना होगा I जिसमे एक ओरल टेस्ट होगा जो स्कूल के मुख्य ट्रेनर या डायरेक्टरेट जनरल लेगा I स्टूडेंट लाइसेंस मिलने के बाद आपको ट्रेनिंग के लिए फ्लाइट उड़ाने की आज़ादी मिलेगी I इस दौरान आपको ग्लायडर या छोटे विमान उड़ाने की अनुमति मिलती है जो फ्लाइट क्लब द्वारा दिए जाते है जो भारत सरकार से प्रमाणित होते है I
पायलट कोर्स करते हुए आपको कम से कम 250 फ्लाइंग हौर्स पुरे किये होने चाहिये उसके बाद ही आप कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए अप्लाई कर पाएंगे I
पायलट बनने में होने वाली खर्च और पायलट की सैलरी
बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि पायलट एजुकेशन कॉस्ट यानि पायलट बनने में कितना खर्चा आता है ? तो दोस्तों पायलट की पढाई पूरी करने में काफ़ी खर्चा आ जाता है I अगर एक एस्टीमेट बताया तो कम से कम 15 से 20 लाख का टोटल खर्चा आता है I एक दूसरा सस्ता जरिया भी है जिसमे आप कम पैसे में पायलट बन सकते है इसके लिए आपको इंडियन डिफेन्स फोर्सेज ज्वाइन करना होगा I
अगर हम एक कमर्शियल पायलट के सैलरी की बात करे तो वो भी काफ़ी हाई होती है I एक नए बने पायलट की शुरुवाती वेतन 80 हजार से 1.5 लाख मासिक तक होती है जिसमे वो कमर्शियल एयरलाइन्स के लिए फ्लाइट उड़ाता है I जो बाद में चल कर 3 लाख से 5 लाख मासिक तक पहुच सकती है I