Career in Cyber Security ?

साइबर सिक्यूरिटी क्या है ?

जैसा की नाम से ही हम समझ सकते है कि साइबर की सिक्यूरिटी करना ही साइबर सिक्यूरिटी कहलाता है I साइबर सिक्यूरिटी जानने से पहले हम जानेंगे की साइबर सिक्यूरिटी का मतलब क्या है I साइबर सिक्यूरिटी दो शब्दों से मिल कर बना है, साइबर और सिक्यूरिटी I

साइबर का मतलब है इन्टरनेट में जो कुछ भी उपलब्ध है चाहे वो तस्वीर हो, लेख हो, विडियो हो, ये सभी साइबर के अन्दर आते है I आज हम अपनी बहुत सी जानकारी सोशल मीडिया में शेयर करते है और बहुत सी हमारी ऐसी जानकारी होती है जिसे हम सभी के शेयर नही कर सकते है , वो बहुत ही खास होती है या यूँ कहे वो जानकारी हमारे लिए बहुत ही कीमती होती है I

हम हमेशा सचेत रहते है कि कही कोई इन जानकारी को चुरा न ले I ताकि हमें किसी तरह का नुकसान न हो I इसीलिए हमें हमेशा इसकी सिक्यूरिटी की चिंता रहती है I और इसमें हमारी मदद करती है साइबर सिक्यूरिटी I

साइबर सिक्यूरिटी एक तरह की तकनीक है जो इन्टरनेट की दुनिया में हमारी मदद करती है ताकि कोई हमारी जानकारी को चुरा कर उसका गलत इस्तेमाल न करे I

तो आइये आज हम जानते है कि साइबर सिक्यूरिटी के बारे में जानकर कैसे हम अपनी जानकारियों को गलत हाथों में जाने से रोक सकते है I और अगर आप यहाँ पर अपना कैरियर बनाना चाहते है तो इसमें बहुत सी संभावनाए है जिससे आप अपना एक सुन्दर भविष्य बना सकते है और अची कमाई कर सकते है I

साइबर सिक्यूरिटी में अपना करियर कैसे बनाये ?

अपने डाटा को सुरक्षित रखना आज अमूमन हर कंपनी की जरूरत है। यही वजह है कि आज साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मांग काफी बढ़ गई है। साइंस ही नहीं, बल्कि आर्ट्स और कॉमर्स बैकग्राउंड वाले छात्रों के लिए भी इस क्षेत्र में कई तरह के कोर्सेज हैं।

कंप्यूटर, इंटरनेट और नेटवर्क पर हमारी बढ़ती निर्भरता ने एक बहुत बड़े रोजगार क्षेत्र को जन्म दिया है जिसका नाम है साइबर सिक्योरिटी। आज बिजनेस, साइंटिफिक रिसर्च, शिक्षा आदि क्षेत्रों से संबंध रखने वाली तमाम तरह की कंपनियां व संस्थाएं, चाहे वह प्राइवेट हों या सरकारी, अपनी गोपनीय सूचनाएं व डाटा को कंप्यूटर में ही स्टोर करके रखती हैं। ऐसे में इन कंपनियों में ऐसे लोगों की भारी मांग है, जिन्हें सॉफ्टवेयर, सर्वर, नेटवर्क और प्रोटोकॉल की गहरी समझ हो और जो इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी व एथिकल हैकिंग के बारे में जानते हों।

इस क्षेत्र को भविष्य में प्रोफेशन बनाने के लिए 12वीं के बाद कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर साइंस/ आईटी में बीटेक/बीई कर सकते हैं। इनमें दाखिले के लिए 12वीं पीसीएम से पास होना जरूरी है। इसके बाद कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/नेटवर्क इंजीनियरिंग/ आईटी/ सायबर सिक्योरिटी/ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी या कंप्यूटर फॉरेंसिक में एमटेक का भी विकल्प है। कोर्स के बाद सिक्योरिटी एनालिस्ट या एथिकल हैकर के तौर पर काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद सिक्योरिटी कंसल्सटेंट, सिक्योरिटी ऑडिटर आदि अवसर भी हैं। आर्ट्स व कॉमर्स के छात्र भी बना सकते हैं राह ।

हालांकि इस फील्ड में साइंस से 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए कोर्सेज व अवसरों की ज्यादा संभावना है, लेकिन आर्ट्स या कॉमर्स से 12वीं पास व ग्रेजुएट छात्रों के लिए देश के कई संस्थानों में इस क्षेत्र से संबंधित कोर्स हैं।

साइबर सिक्यूरिटी की भविष्य में संभावनाए

टेक्नोलॉजी के बढ़ने से आज लगभग हर फिल्ड में कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. आज ऐसा समय आ गया है कि इंटरनेट और कंप्यूटर पर हमारी लगातार निर्भरता बढ़ती जा रही है। हालांकि जैसे-जैसे हमारी जिंदगी में इंटरनेट की दखल बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे ही साइबर क्राइम की रफ्तार भी बढ़ रही है। जिस वजह से इस फिल्ड में साइबर सिक्योरिटी और साइबर लॉ जानने वाले पेशेवरों की मांग बढ़ गई है।

जैसे-जैसे लोगों की कंप्यूटर और इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे साइबर क्राइम भी बढ़ते जा रहे है। साइबर क्राइम के बढ़ने से इस क्षेत्र में ऐसे विशेषज्ञों की मांग बढ़ गई है जो साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट है और जिन्हें साइबर लॉ की नॉलेज है। आपको बता दें कि कानून और पुलिस साइबर अपराधों को रोक पाने में नाकाम रही है जिस वजह से इस फिल्ड में एक्सपर्ट के लिए बहुत संभानाएं उत्पन्न हुई है। इस फिल्ड में उन लोगों की खासी डिमांड बढ़ गई है जो लोग साइबर की हाइटेक टेक्नोलॉजी से वाकिफ होते है।

करियर ऑप्शंस-

अगर आप साइबर लॉ से जुड़ा कोई कोर्स करना चाहते है तो इस फिल्ड में करियर ऑप्शंस की कमी नही है। आप इन क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते है-

रिसर्च- अगर आप चाहते है कि इस फिल्ड में जाकर रिसर्च करें तो आप देश की कई यूनिवर्सिटी में जाकर एक रिसर्चर के रूप में काम कर सकते है। इसके अलावा लॉ-फर्म्स, मल्टीनेशनल कंपनियां, गवर्नमेंट डिपार्टमेंट आदि में काम कर सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो किसी विदेशी यूनिवर्सिटी में जाकर भी रिसर्चर के रूप में काम कर सकते है यहां पर आपको स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।

ट्रेनिंग के क्षेत्र में-

साइबर सिक्योरिटी में आपको ट्रेनर के तौर पर भी अच्छी जॉब मिल सकती है इनमें बड़ी कंपनियां, पुलिस डिपार्टमेंट, सरकारी संस्थाएं, कॉर्पोरेट हाउस आदि आते है जिनमें आपको एक ट्रेनर के रूप में काम मिल सकता है। इसके अलावा आप चाहे किसी इंस्टीट्यूट में फैकल्टी मेंबर के तौर पर भी काम कर सकते है।

लॉ के क्षेत्र में- आप साइबर लॉ से जुड़े विशेषज्ञ वकील बनकर भी इस फिल्ड में अच्छा करियर बना सकते है।


साइबर सिक्यूरिटी की पढाई कहा से करे ?

यहां से कर सकते है कोर्स-

-सिम्बायोसिस सोसायटी लॉ कॉलेज, पुणे

-आसियान स्कूल ऑफ साइबर लॉ, पुणे

-सेंटर ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन, हैदराबाद

-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद

-साइबर लॉ कॉलेज, नावी

-अमेटी लॉ स्कूल, दिल्ली
-डिपार्टमेंट ऑफ लॉ, दिल्ली यूनिवर्सिटी

कितना कमा सकते है ?

शुरुआती पैकेज 20 से 25 हजार महीना करियर की शुरुआत में 20 से 25 हजार महीना दिया जाएगा. वहीं अगर आपके पास अच्छा अनुभव हो तो सालाना पैकेज 5 से 7 लाख हो सकता है.

Published by Deepakrd Ram

Hello! My name deepak ram and I’m a blogger. I share my experience of my life.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started